तीसरा मार्ग पुस्तक कवर
अभी

तीसरा मार्ग

हमेशा से तीन राहें रही हैं, दो नहीं — मिशनरी संस्था, स्थानीय कलीसिया, और वे सामान्य विश्वासी जो पहले से जहाँ रहते हैं वहीं रहकर सुसमाचार सुनाते हैं।

नया विचार नहीं। भुला दिया गया विचार।

अभी पढ़ें

हम एक रणनीति के पीछे नहीं, उसी के पीछे चल रहे हैं।

यह क्या है

सामान्य शिष्य

सुसमाचार का आंदोलन सामान्य शिष्यों से ही खड़ा होता है — वे लोग जो जहाँ पहले से रहते हैं, वहीं परमेश्वर के दिए हुए लोगों के बीच बने रहते हैं। परमेश्वर की आवाज़ सुनना, उसकी आज्ञा मानना, और फिर किसी और को भी वही करना सिखाना — बस यहीं से शुरुआत होती है।

अभी उपलब्ध · सामान्य शिष्य के लिए

पहली किताब

यह किताब मंच के लिए नहीं, आम लोगों के लिए लिखी गई है — एक किसान, एक माँ, एक दुकानदार, या कोई भी विश्वासी जिसने कभी बाइबल कॉलेज की शक्ल तक नहीं देखी। नेता हो या नया विश्वासी, हर कोई यहीं से शुरू करता है।

तैयार हो रही है · नेतृत्व सीख रहे लोगों के लिए

दूसरी किताब

यह आंदोलन के उन अगुवों के लिए है जो सालों से इस काम में लगे हैं, पर भूल गए हैं कि प्रभु की बात मानना पहले कितना आसान लगता था। यह आप पर कोई नया बोझ नहीं डालती — बल्कि उसी सादगी को वापस आपके हाथ में सौंप देती है।

पाठकों की बातें

तीसरा मार्ग, जीवन में

ऊपर नेताओं की बातें पढ़ीं। यहाँ वे सामान्य शिष्य हैं जो इसे जी रहे हैं।

“परमेश्वर की दया हमारे घर तक कैसे पहुँची, यह मैं आपको बताता हूँ। मैं पेट्रोल पंप पर काम करता हूँ। शुरू में हमारे घर में कोई यीशु को नहीं जानता था, और मैंने भी कभी बाइबल खोलकर नहीं देखा था। किसी ने बुलाया, तो एक छोटे-से ग्रुप में जाकर बैठ गया और देखता रहा, बस इतना ही। आज हम दोनों के बीच चार ग्रुप चल रहे हैं। इसमें मेरी कोई बड़ाई नहीं, सब उन्हीं की दया है।”

अनिल · पेट्रोल पंप कैशियर

“सरल। करने योग्य। सशक्त करने वाली। उत्साहजनक।”

जूली टेरी · चार बच्चों की माँ और एक सामान्य शिष्य

पूरी किताब, आपके लिए

तीसरा मार्ग, पूरी किताब, हिंदी में, मुफ़्त।

अभी पढ़ें PDF डाउनलोड करें

इसे पढ़ते हुए व्हाट्सएप पर भी भेज सकते हैं।

दूसरों तक पहुँचाएँ

क्या आप किसी को जानते हैं जिसे यह पढ़ना चाहिए?

व्हाट्सएप फ़ेसबुक ईमेल
आपकी बारी

अपना अनुभव बताएं

क्या इस किताब ने बदल दिया कि आप जहाँ हैं, वहीं रहते हुए यीशु के पीछे कैसे चलते हैं? हमें लिखें। आपकी अनुमति से हम उन शब्दों को यहाँ और आने वाले संस्करणों में साझा कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर भेजें

लेखक

जेम्स पॉल

जेम्स पॉल पाँचवीं पीढ़ी के मसीही हैं। तीन पीढ़ियों से उनका परिवार यही काम करता आया है। माँओं, पिताओं, भाइयों, बहनों और पड़ोसियों को घर-घर सुसमाचार पहुँचाते देखकर वे बड़े हुए।

तीस सालों से इसी काम में रहते हुए, उन्होंने अपनी आँखों से देखा कि यह कुछ परिवारों से शुरू होकर अनगिनत घरों और गाँवों तक कैसे फैल गया। इसमें जो कुछ भी है, वह पढ़कर सीखा हुआ नहीं — अपने ही लोगों के बीच जीकर देखा हुआ है।

थर्डवे सर्कल

एक साथ चलते हैं, एक-एक कदम

यह काम यूं ही चलता रहे, इसके लिए कुछ लोग नियमित रूप से इसमें अपना हिस्सा डालते हैं। अगर यह काम आपको भी अपना लगता है, तो आप भी इस सर्कल का हिस्सा बन सकते हैं।

UPI QR — India Christian Ministries (icm1179@fbl) किसी भी UPI ऐप से यह QR कोड स्कैन करें और जितना दिल करे, उतना दें।

सर्कल में शामिल हर व्यक्ति को हर महीने एक अपडेट भेजी जाती है।

थर्डवे सर्कल में शामिल लोग
  • K. Pavan Kumari
  • T. Johnson
  • P. Shanti Kumar
  • Y. Carl Victor Paul
  • P. Timothy
  • S. Jeevan
  • B. Raju Naik
  • N. Joseph
  • S. Isaiah
  • T. Ravi Babu
  • K. Ramesh
  • Ch. Daniel
  • John Paul
  • Ch. Israel
  • N. Ganesh
  • H. Samuel
  • M. Ramesh
  • P. Ravinder
  • S. Joseph
  • M. Ramesh Babu
  • G. Samson
  • A. Raju
  • P. Subhash
  • M. Raja Rao
  • K. Somulu
  • P. Babu Rai
  • P. Venu Vardhan
  • J. Varaprasad
  • P. Satish
  • A. Ramu
  • G. Victor
  • T. Mary Elizabeth
  • G. Chandra Shekar
  • A. Srinivas
  • A. Abraham
प्रशंसापत्र

नेता क्या कहते हैं

“हमारी बहनें अपने आपको छोटा समझती हैं — यह मैं वर्षों से देखती आ रही हूँ। 'वह तो बड़े लोगों का काम है, मुझसे नहीं होगा' — यह बात कितने ही मुँह से सुनी है।”

यह पुस्तक पढ़ते हुए मुझे लगा कि यह तो वही काम है जो हमारी माँओं और नानियों ने घर में ही किया था। बहनों, इसे पढ़कर एक तरफ मत रख दीजिए। जो एक नाम आपके मन में आता है, उसी से शुरू कीजिए।

डॉ. मैरी एलिज़ाबेथ तातापूड़ीडायमंड्स डॉटर्स
“हमारी कलीसियाओं में प्रचार का जो स्थान है, उसका मैं आदर करता हूँ। हमारी कलीसिया में ग्रुप शुरू होने के बाद, सदस्य रविवार को मेरे पास सवाल लेकर आने लगे।”

साथी पास्टरों से मेरी विनती यही है — पहले आप पढ़िए, फिर दो-तीन परिवारों को दीजिए।

पास्टर नेरुसुला करुणाकरकवनेंट चर्च
“जिन गाँवों में हमने पैर तक नहीं रखा, वहाँ फसल बढ़ रही है। वहीं के लोग उसे उठाए हुए हैं। परमेश्वर ने आपके अपने ही लोगों में आपके मज़दूर छिपा रखे हैं।”
सिमोना दर्शनीएग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, जीसीए
“आराधना ख़त्म होने के बाद वह हॉल ख़ाली हो जाता है। हम जो गवाते हैं वह कुछ घंटों का है, वे जो जीते हैं वह पूरा हफ़्ता है। उस हफ्ते में हमें भी उनके साथ जाना है।”
प्रेम बेज्जलावर्शिप लीडर

और भी लोग पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे मिलेंगे, यहाँ जोड़े जाएंगे।